मनोरंजन
‘पीके’ पर बोले बमन, हमारे नजरिये का सम्मान करें
मुंबई| राजकुमार हिरानी की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘पीके’ को लेकर गहराए विवाद के बीच अभिनेता बमन ईरानी ने कहा कि लोगों को निर्माताओं के भी नजरिये को समझने की जरूरत है। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे बमन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “लोग सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन उन्हें ‘पीके’ की अवधारणा का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हम भी उनके विचारों का सम्मान करते हैं।”
‘पीके’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, लेकिन इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे जहां वर्ष 2014 की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है, वहीं कुछ लोगों ने यह कहते हुए फिल्म की आलोचना की है कि इसमें हिन्दू परंपराओं का माखौल उड़ाया गया है। बमन ने राजकुमार हिरानी के बारे में कहा कि उनकी फिल्में अक्सर ऐसी होती हैं कि वे लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। बकौल बमन, “आप फिल्म की विषय-वस्तु से सहमत या असहमत हो सकते हैं, इसे पसंद या नापसंद कर सकते हैं, यह अलग बात है, लेकिन उनकी फिल्में आपको कम से कम सोचने पर मजबूर जरूर कर देती हैं।” बमन पूर्व में हिरानी के साथ ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘थ्री इडियट्स’ फिल्मों में काम कर चुके हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी