Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रिंस नरूला दे रहे खान-पान पर खास ध्यान

Published

on

प्रिंस नरूला

Loading

प्रिंस नरूला मुंबई| छोटे पर्दे पर जल्द ही शुरू होने वाले नए मनोरंजक धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ के साथ बतौर अभिनेता करियर की शुरुआत करने जा रहे रियलिटी टीवी कलाकार प्रिंस नरूला पहलवान लकी सिंह अहलावत की भूमिका निभाने के लिए योजना बनाकर अपने खान-पान का खास ध्यान रख रहे हैं। इस धारावाहिक के लिए अपने स्वास्थ्य आहार से जुड़ी दिनचर्या के बारे में प्रिंस ने बयान दिया, “मेरे नाश्ते में उबले हुए आठ से 10 अंडे एक कटोरा ओट्स के साथ शामिल होते हैं। फिर मैं जिम जाकर कसरत करता हूं और प्रोटीन शेक लेता हूं। दोपहर के भोजन में चावल और चिकन लेता हूं।”

उन्होंने बताया कि वह शाम को 200 ग्राम मछली लेते हैं। कुछ समय बाद एक कटोरा सलाद और एक गिलास जूस लेते हैं और रात में चिकन या अंडे, ब्रोकली, मक्का और बीन्स खाते हैं।

प्रिंस इससे पहले ‘रोडीज एक्स-2’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ और ‘बिग बॉस-9’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो जीत चुके हैं।

‘बढ़ो बहू’ 12 सितंबर से एंड टीवी पर प्रसारित होगा। शो में रिताशा राठौर भी हैं।

–आईएएनएस

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending