Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अधिक यौन संबंधों से घटती है उम्र : भाजपा सांसद

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद आलोक संजर ने ‘यौन संबंध'(सेक्स) को लेकर सार्वजनिक तौर पर अपनी राय जाहिर की है और कहा है कि “लगातार सेक्स करने से उम्र कम हो सकती है”। राजधानी भोपाल में एक टेस्ट्यूब बेबी सेंटर के कार्यक्रम में रविवार को संजर ने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा, “सेक्स वस्तुत: यज्ञ है, जो संतान उत्पत्ति के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में यज्ञ की भावना से किए गए सेक्स से ही संतान के रूप में पवित्र आत्मा का जन्म होता है।”उन्होंने आगे कहा, “सेक्स संतानोत्पत्ति के लिए किया जाने वाला यज्ञ है, मगर वर्तमान में लोगों ने इसे खेल समझ लिया है। मगर वे नहीं जानते कि लगातार सेक्स करने से उम्र घटती है।”

संजर यहीं नहीं रुके, उन्होंने भगवान कृष्ण और एक आम आदमी के संवाद का जिक्र करते हुए बताया, “एक व्यक्ति ने भगवान कृष्ण से पूछा कि यौन संबंध कब बनाने चाहिए, तो भगवान ने कहा कि जब संतान की चाहत हो। आदमी ने पूछा कि ज्यादा बच्चे चाहिए तो क्या करें, भगवान ने जवाब दिया कि 12 वर्ष में एक बार संबंध बनाएं। व्यक्ति यहीं नहीं रुका तो भगवान ने साल में एक बार और फिर छह माह तथा एक माह में एक बार संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद भी व्यक्ति ने कहा कि अगर फिर भी मैं संतुष्ट न हो सकूं तो क्या करूं, इस पर भगवान ने कहा तो पास में कफन रख लो।” सांसद संजर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में भाजपा नेताओं के बयान न केवल सुर्खियों में है, बल्कि विवाद का कारण बने हुए हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending