Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केंद्र सरकार, उप-राज्यपाल को सर्वोच्च न्यायालय का नोटिस

Published

on

सर्वोच्च न्यायालय

Loading

सर्वोच्च न्यायालयनई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार की याचिका पर शुक्रवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रशासक उप-राज्यपाल हैं, लिहाजा सभी निर्णयों में अंतिम निर्णय उपराज्यपाल का ही होगा। न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति एन. वी. रमना की पीठ ने केंद्र सरकार और उप-राज्यपाल को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और उप-राज्यपाल के जवाब पर प्रत्युत्तर देने के लिए दिल्ली सरकार को दो सप्ताह का समय दिया है।
सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending