Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जाम से बचने के लिए अनिल कपूर ने ली लोकल ट्रेन

Published

on

अनिल

Loading

अनिल मुंबई| दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने यातायात के जाम और भीड़ से बचने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन ली, ताकि वह जल्दी घर पहुंचकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। अनिल (59) उस दौरान अपने बचपन की यादों में खो गए।

फिल्म ‘नायक’ के अभिनेता ने मंगलवार रात को ट्वीट कर बताया कि इस यात्रा ने उन्हें बचपन की यादें ताजा कर दी, जब वह दिल्ली में अपने दादा-दादी से मिलने जाया करते थे।

उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ ली गई एक तस्वीर भी साझा की और इसके कैप्शन में लिखा, “चिंता मत कीजिए, मुझे गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ यह बस एक सेल्फी है। मुंबई लोकल। दादर।”

उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन में सफर कर दो घंटे की बजाय मात्र 20 मिनट में घर पहुंच गए। अभिनेता जल्द ही अपने भतीजे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘मुबारकां’ में दिखेंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending