Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो पैरालम्पिक टिकटों का 5वां हिस्सा विदेशी पर्यटकों ने खरीदा

Published

on

रियो

Loading

रियोरियो डी जनेरियो| रियो पैरालम्पिक की 16 लाख टिकटों का पांचवां हिस्सा पहले ही बिक चुका है और इसे विदेशी पर्यटकों ने खरीदा है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में बुधवार को पैरालम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार को पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत की पूर्व संध्या पर पैरालम्पिक मशाल को समारोह स्थल पर प्रज्वलित कर दिया गया।  ब्राजील के पर्यटन बोर्ड ‘एम्बटूर’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले रविवार तक जो 300,000 टिकट बेचे गए, उन्हें विदेशियों ने खरीदा, जिनमें से अधिकांश अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस से थे।

‘एम्बटूर’ के प्रमुख विनिसियस लुमेट्र्ज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने ओलंपिक खेलों को जिस तरह कवरेज दिया और पैरालंपिक को भी दिए जाने की संभावना है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आनेवाले वर्षो में ब्राजील पर्यटन का विकास होगा।

आयोजन समिति की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, लोगों के लिए उपलब्ध 25 लाख टिकटों में से 16 लाख बिक चुके हैं। रियो ओलम्पिक के 21 अगस्त को समापन के बाद से ही पैरालम्पिक खेलों के टिकट बिकने शुरू हो गए थे। ब्राजीलियाई पैरालम्पिक समिति का कहना है कि रियो पैरालम्पिक टिकटों की बिक्री 2008 बीजिंग पैरालम्पिक टिकटों की बिक्री से अधिक होगी।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending