Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में अपराधियों ने 5 को गोली मारी, 4 की मौत

Published

on

गोली

Loading

गोलीमोतिहारी| बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पकड़ीदयाल मछुआ संघ के नेता भिखारी सहनी के घर हमला कर अंधाधुंध गोली बारी की। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात सिरहा गांव निवासी और मछुआ संघ के नेता भिखारी सहनी अपने घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

इस हमले में मछुआ संघ के प्रखंड अध्यक्ष भिखारी सहनी, उनकी पत्नी चंपा देवी और पड़ोसी तथा वार्ड सदस्य राजकिशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पोता मंटु कुमार उर्फ आर्यन समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया का इलाज के दौरान शनिवार को मंटु ने भी दम तोड़ दिया।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि भिखारी पहले नक्सली संगठन से जुड़े थे। उनकी अदावत कई लोगों से थी। ऐसे में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुरानी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से दो पिस्तौल, गोली और चाकू बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending