Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में बारिश, बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published

on

बारिश

Loading

बारिशलखनऊ| उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से गंगा और यमुना सहित नदियां ऊफान पर हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बहराईच में बाढ़ से दो दर्जन से अधिक घर नष्ट हो गए। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर में बाढ़ आ गई।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से इलाहाबाद और वाराणसी के कई निचले हिस्से जलमग्न हो गए। गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।

जिला अधिकारी ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। कुछ स्थानों पर बचाव कार्यो के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

कायमपुर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसमें एक प्राथमिक स्कूल भी है जो बाढ़ में ढह गया है। वाराणसी के शीतल घाट की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं।

वाराणसी में भारी बारिश से मिर्जामुराद क्षेत्र में एक घर के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के थे।

मिर्जापुर में कार में सफर कर रहे छह लोगों की कार नाले में गिरने से सभी की मौत हो गई।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के जारी रहने का अनुमान जताया है जबकि मध्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending