Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : विश्वबैंक के कर्ज से बनेगा पंचपेडी घाट पुल

Published

on

Loading

लखनऊ। विश्वबैंक के ऋण से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश कोर रोड नेटवर्क डेलवलपेंट प्रोग्राम के प्रथम चरण के तहत पंचपेडी घाट पुल के निर्माण को प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद लंबे समय से प्रदेश में पंचपेडी घाट पुल के निर्माण की बाट जोह रहे जनपद लखीमपुर खीरी के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी इस परियोजना पर आर्थिक कार्य विभाग (वित्त मंत्रालय) ने भी अपनी सहमति दे दी है।

क्षेत्र के लोग निघासन तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले बेलंराया पनवारी राजमार्ग पर पड़ने वाले पंचपेडी घाट पर पुल निर्माण की मांग पिछले कई वर्षो से करते रहे हैं। मौजूदा समय मं लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए शारदानगर होकर करीब 56 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि पंचपेडी घाट होकर जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 35 किलोमीटर है। इस तरह मौजूदा समय मे क्षेत्रवासियों को करीब 21 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पंचपेडी घाट पर पुल बन जाने से समय की तो बचत होगी ही, सफर सस्ता और आसान भी हो जाएगा।

विधानसभा उपचुनाव सम्पन्न होने के बाद मौजूदा समय में राजधानी लखनऊ से एक इंजीनियरिंग कंपनी की एक टीम मौके पर जाकर पंचपेडी घाट में इलेक्ट्रिॉनिक बोरिंग मशीनों के जरिए जगह-जगह बोरिंग कर मिट्टी की गहराई का पता लगा रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुल के पिलरों की गहराई तय की जाएगी। दरअसल, इसी साल 14 जुलाई को जनपद के बसपा एमएलसी आरएस कुशवाहा ने विधान परिषद के द्वितीय सत्र के दौरान नियम 115 के अंर्तगत लखीमपुर जनपद में शारदा नदी पर पुल निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब मं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एमएलसी को अवगत कराया है कि विश्वबैंक के ऋण से लखीमपुर में पंचपेडी घाट पर शारदा नदी पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री की ओर से यह भी बताया गया कि वित्त मंत्रालय नई दिल्ली मं हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इस परियोजना पर आर्थिक कार्य विभाग (वित्त मंत्रालय) ने भी अपनी सहमति दे दी है। परियोजना के तहत विस्तृत रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending