Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पश्चिमी उप्र में पहुंच रही हथियारों की खेप

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आतंकियों के रिश्ते कोई नई बात नहीं है। शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहां पर आतंकियों ने अपने गहरे संपर्क न बना रखे हों और अब तक घुसपैठ न कर पाए हों। यानी पश्चिमी उप्र तो उनके रडार पर है ही, अन्य राज्य भी अछूते नहीं हैं। आतंकियों के पास से जिस तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियारों की खेप आ रही है, उससे साफ है कि यहां के सरगना बहुत ही शातिर और ताकतवर हो गए हैं। आधुनिक हथियारों का तस्कर-सौदागर शमीम इसका जीता जागता प्रमाण है। शमीम का नेटवर्क न केवल जेलों के अंदर है वरन आतंकियों से उसके गहरे रिश्ते हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया, पश्चिम ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश में बड़े गैंग के सरगनाओं और शातिर बदमाशों को एक से बढ़कर एक आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने वाला सौदागर कोई और नहीं, बल्कि हथियारों का तस्कर शमीम है। यह मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जाता है। इसके आतंकियों से बहुत अच्छे रिश्ते हैं और यह उनसे ही सभी तरह के आधुनिक स्वचालित हथियार खरीदता है और फिर उन्हें मनचाहे दामों पर बड़े गैंग के सरगनाओं और शातिर अपराधियों को बेच देता है। सूत्रों के मुताबिक, हथियारों के सौदागर शमीम की असलियत का खुलासा फरारी से करीब चार महीने पहले सुनील राठी गैंग के शातिर बदमाश अमित उर्फ भूरा ने हरिद्वार में किया था।

अमित ने बताया था कि शमीम के बारे में उसे जानकारी तिहाड़ जेल में मिली थी। वह बिहार से आतंकियों के पास से किसी भी तरह के स्वचालित आधुनिक हथियार लेकर आता है और उन्हें पश्चिमी उप्र और कई अन्य राज्यों में बड़े गैंगों और बदमाशों को अपने दामों पर बेच देता है। खास बात यह कि सभी बड़ी वारदातों में शमीम ही हथियारों की आपूर्ति करता है। अमित उर्फ भूरा ने यह भी बताया था कि शमीम से उसकी कभी मुलाकात नहीं हुई है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सहित कई राज्यों में चोरी, लूट, डकैती और हत्या के 50 से भी ज्यादा मामलों के आरोपी कुख्यात अपराधी अमित उर्फ भूरा को बागपत में अदालत में पेशी के लिये जाते समय भूरा के साथियों ने उसे उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया था। उत्तराखंड पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाश न सिर्फ भूरा को छुड़ा ले गए, बल्कि उत्तराखंड पुलिसकर्मियों से उनकी दो एके-47 राइफलें और एक एसएलआर भी लेकर फरार हो गए।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending