Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ममता ने असम हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की

Published

on

Loading

कोलकाता| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अलीपुरद्वार जिले में स्थित राहत शिविरों का दौरा किया और हाल में हुए आतंकवादी हमलों के बाद असम से भाग कर यहां शरण लिए 1,000 से अधिक जनजातियों से मुलाकात की। उत्तर बंगाल के कुमारग्राम में स्थित शिविरों के दौरे के दौरान बनर्जी ने उनकी जरूरतों की जानकारी ली और मदद का उन्हें आश्वासन दिया। बनर्जी ने शिविर में शरण लिए एक व्यक्ति से कहा, “बिल्कुल चिंता न करें, आप सभी हमारे जैसे ही हैं। हम आपका ख्याल रखेंगे।” इसके साथ ही बनर्जी ने सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में सभी लोगों को भोजन और गरम कपड़े मुहैया कराए जाएं।

बनर्जी ने कहा, “वे अतिथि से बढ़कर हैं, वे अपने हैं। हम सर्वश्रेष्ठ आतिथ्य भले न कर पाएं, लेकिन हम यथासंभव सबकुछ करेंगे। यह हमारा धर्म है कि अतिथियों के साथ खड़े हों, जो अपने घर छोड़कर आए हैं और हमारी मदद चाहते हैं।” बनर्जी ने नेशनल डेमोकेट्रिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) द्वारा 23 दिसंबर को की गई हत्याओं की तुलना पाकिस्तान के पेशावर स्कूल में हुए नरसंहार से करते हुए शांति व सौहाद्र्र बनाए रखने की अपील की। बनर्जी ने कहा कि 1,000 से अधिक लोग बंगाल पहले ही पहुंच चुके हैं और अन्य कई सारे रास्ते में हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending