Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (घुड़सवारी) : जर्मनी के जंग ने जीता व्यक्तिगत स्वर्ण

Published

on

रियो

Loading

रियो रियो डी जनेरियो| जर्मनी के घुड़सवार माइकल जंग ने ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन मंगलवार को व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। जंग मौजूदा चैम्पियन थे और उन्होंने अपने स्वर्ण पदक की सफलतापूर्वक रक्षा करते हुए रियो में जर्मनी को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

इस स्वर्ण पदक की बदौलत जर्मनी कुल तीन पदकों के साथ पदकतालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 34 वर्षीय जंग ओलम्पिक इतिहास में ऐसे तीसरे घुड़सवार बन गए जिन्होंने लगातार दो बार स्वर्ण पदक हासिल किया है।

फ्रांस के निकोलस आस्टीयर ने स्पर्धा का रजत पदक और अमेरिकी घुड़सवार फिलिप डटॉन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम स्पर्धा में हालांकि स्वर्ण पदक पर फ्रांस का कब्जा रहा, जबकि जर्मनी को रजत और आस्ट्रेलिया को कांस्य पदक मिला।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending