Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : चीनी की डेंग ने विश्व रिकार्ड के साथ जीता स्वर्ण

Published

on

रियो

Loading

रियोरियो डी जनेरियो| चीन की महिला भारोत्तोलक वेइ डेंग ने रियो ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन मंगलवार को नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए अपने देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। डेंग पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा ले रही हैं। 23 साल की डेंग ने महिलाओं की 63 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 262 किलोग्राम भार उठाया और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

डेंग हालांकि स्नैच में विश्व कीर्तिमान नहीं तोड़ पाईं। डेंग ने स्नैच के पहले प्रयास में 108 किलोग्राम, दूसरे प्रयास में 112 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 115 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 138 किलोग्राम भार उठाया और दूसरे प्रयास में 147 किलोग्राम भार उठाते हुए उन्होंने कीर्तिमान रच दिया।

डेंग ने 2010 विश्व चैम्पियनशिप में 58 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था और इसके बाद 2014 तथा 2015 विश्व चैम्पियनशिप में 63 किलोग्राम में पहला स्थान हासिल किया था। डेंग ने इस साल रियो में क्लीन व जर्क वर्ग में एक नया ओलम्पिक रिकार्ड कायम किया। साथ ही उन्होंने मंगलवार को ओलम्पिक के साथ-साथ 262 किलोग्राम वजन उठाकर विश्व रिकार्ड भी कायम किया।

उल्लेखनीय है कि स्नैच का विश्व कीर्तिमान अभी भी रूस की स्वेतलाना सारुकेएवा के नाम है, जिन्होंने 2011 में 117 किलोग्राम भार उठाकर इसे स्थापित किया था। डेंग के इस स्वर्ण के साथ ही चीन के रियो ओलम्पिक में सात स्वर्ण पदक हो गए और कुल 16 पदकों के साथ चीन ने अमेरिका को पछाड़ते हुए पदकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

स्पर्धा का रजत उत्तर कोरिया की सिम चो ह्यो और कांस्य पदक कजाकिस्तान की कारिना गोरिचेवा ने हासिल किया। सिम चो ह्यो ने कुल 248 किलोग्राम जबकि कारिना ने कुल 243 किलोग्राम भार उठाए।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending