उत्तराखंड
मसूरी में पहाड़ी खिसकने से तीन मजदूर दबे
मसूरी। सरकारी दस्तावेजों में भले ही मसूरी में किसी भी तरह के निर्माण कार्यों पर पाबंदी हो, लेकिन यहां धड़ल्ले से खनन हो रहा है। इसमें जान की भी परवाह नहीं की जा रही है। बीती रात यहां खनन करते समय पहाड़ी खिसकने से तीन मजदूर उसके नीचे दब गये। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को देहरादून के दून अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
इधर इस हादसे में मसूरी में अवैध रूप से जारी खनन की पोल खुल गई है। मालूम हो कि मसूरी में खनन पर सुप्रीमकोर्ट ने रोक लगा रखी है। ठेकेदार सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना करते हुए रात में खनन कराते हैं। सोमवार देर रात हाथीपांव से करीब चार किलोमीटर दूर कुछ मजदूर एक पहाड़ी पर खनन कर रहे थे। इसी बीच पहाड़ी खिसकने से नेपाली मूल के तीन मजदूर और एक वाहन यूके 07 सीबी0988 मलबे के नीचे दब गए।
साथ में मौजूद लोगों ने मजदूरों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मसूरी से फायरबिग्रेड और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को मलबे से निकाला। मृतक की शिनाख्त सचिन पुत्र जीत बहादुर, जबकि घायलों के नाम अर्जुन और संजू हैं। ये लोग दूधली के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
फैशन1 hour ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार