Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मेघना नायडू का नया किरदार रेखा की ‘उमराव जान’ से प्रेरित

Published

on

मेघना

Loading

मेघनामुंबई| अभिनेत्री मेघना नायडू टीवी सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में हनान के रूप में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि इसमें उनकी भूमिका दिग्गज अभिनेत्री रेखा के ‘उमराव जान’ से प्रेरित है। उन्होंने एक बयान में कहा, “इसकी कहानी और महत्वपूर्ण भूमिका के कारण मैंने इस धारावाहिक को चुना। यह टीवी पर दिखने वाले बाकी धारावाहिकों से बिल्कुल अलग है।”

उन्होंने कहा, “मुझे जब हनान की भूमिका सुनाई गई, उसी क्षण मैं इसके लिए तैयार हो गई। इस धारावाहिक में हनान का लुक और व्यवहार रेखा की ‘उमराव जान’ से प्रेरित है। मैं हनान के भूमिका के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

धारावाहिक में उनका किरदार अगले सप्ताह से प्रदर्शित होगा, जिसमें उन्हें परवेज (शावर अली) से प्यार हो जाता है। जो मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जीनत (उर्वशी शर्मा) के रिश्ते के लिए वह खतरा बन जाती हैं।

मेघना ने कहा, “पहली बार मैं इस तरह की भूमिका निभा रही हूं, जो साधारण और महत्वपूर्ण किरदार है।” हनान एक कामुक और मिलनसार महिला है। वह किसी का बुरा नहीं चाहती, लेकिन लोग उससे नाराज हो जाते हैं। इस भूमिका के तैयारी के बारे में मेघना ने कहा, “मैंने इसके लिए भाषा, चाल-चलन, बोलने के अंदाज इत्यादि पर काफी मेहनत कर रही हूं।” इसे अच्छे से समझने के लिए कई बार ‘उमराव जान’ देखी। यह धारावाहिक जी टीवी पर प्रसारित होती है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending