Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हास्य फिल्में भारतीयों की पहली पसंद

Published

on

Loading

कोलकाता| भारत में फिल्म देखने जाने वाले सिनेमा प्रेमियों को सबसे ज्यादा हास्य फिल्में पसंद आती हैं, जबकि एनिमेशन फिल्में केवल छह फीसदी सिने प्रेमी ही पसंद करते हैं। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में सामने आई है। ‘ग्रेट इंडियन फिल्मी कीड़ा सर्वे’ के परिणामों के मुताबिक सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 38 फीसदी लोगों की पहली पसंद हास्य फिल्में थीं। इनमें हर उम्र के लोग शामिल थे। ‘द इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट’ ने फेसबुक और ट्विटर पर दस दिनों तक एक सर्वेक्षण कराया था। इस सर्वेक्षण में 41 शहरों के 5,150 से भी अधिक सहभागियों ने हिस्सा लिया।

परिणामों के मुताबिक, 18 फीसदी लोग एक्शन फिल्में देखने सिनेमागृह गए। 14 फीसदी लोगों को रूमानी फिल्में पसंद आईं, जबकि 11 फीसदी लोगों ने बौद्धिक विषय वाली फिल्में पसंद की। सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में सात फीसदी लोग ड्रामा के पक्ष में थे और छह फीसदी लोगों ने एनिमेशन फिल्मों को पसंद किया। इस सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में 18 से 25 साल की उम्र के लोगों ने हास्य फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पसंद बताया। इसी उम्र के 88 फीसदी लोगों ने फिल्म देखने को सिनेमा की प्रसंशा से जोड़ा। जबकि सात फीसदी लोग केवल मनोरंजन के उद्देश्य से फिल्में देखते हैं, और एक फीसदी लोग ‘समय काटने’ के लिए फिल्में देखते हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending