Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुराग कश्यप ऑस्ट्रेलिया में सेंसरशिप पर देंगे क्लास

Published

on

अनुराग

Loading

अनुरागमुंबई| फिल्मकार अनुराग कश्यप ऑस्ट्रेलिया में छात्रों और सिनेप्रेमियों को सेंसरशिप पर एक मास्टर क्लास देंगे। कश्यप ने हाल ही में फिल्म ‘उड़ता पंजाब‘ के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से लंबी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की थी।
मास्टर क्लास का आयोजन मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव में किया जाएगा। फिल्म महोत्सव मेलबर्न में 11 अगस्त से शुरू होगा और इसमें ऋषि कपूर, फवाद खान, रिचा चड्ढा और राधिका आप्टे जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे।

और पढ़ें उत्तर प्रदेश में 16,000 नए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द

 
कश्यप ने एक बयान में कहा, “मैं अपने विचार रख सकता हूं और इस बारे में बात कर सकता हूं कि आज के इंटरनेट युग में सेंसरशिप कितना व्यर्थ है। मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि मैं पहली बार वहां जा रहा हूं। मैं छात्रों से बातचीत करने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending