Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ब्रॉडवे में ‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’

Published

on

ब्रॉडवे में 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड'

Loading

ब्रॉडवे में 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड'लंदन| ‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’ ब्रॉडवे में मंचन के लिए तैयार है। निर्माता कॉलिन कलेंडर ने यह जानकारी दी है। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दो भागों वाले नाटक का यहां शनिवार को वेस्ट एंड में आधिकारिक रूप से मंचन शुरू किया जाएगा। इसे लेखिका जे.के. रोलिंग की किताबों और फिल्मों के 19 साल बाद तैयार किया गया है। निर्माता सोनिया फ्रीडमैन और कोलिन कैलेंडर न्यूयार्क में शो के मंचन की योजना पर काम कर रहे हैं।

नाटक में पॉटर को ‘मिनिस्ट्री ऑफ मैजिक’ के एक ‘बेहद व्यस्त’ कर्मचारी के रूप में दिखाया जाएगा। नाटक पॉटर और गिनी वीसले के बेटे एल्बस पर केंद्रित है। रॉलिंग ने हाल ही में प्रशंसकों से दूसरों के लिए नाटक के कथानक का मजा खराब न करने का आग्रह किया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending