Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

स्पेन दौरे पर पहले मैच में हारी भारतीय हॉकी टीम

Published

on

स्पेन दौरे पर पहले मैच में हारी भारतीय हॉकी टीम

Loading

स्पेन दौरे पर पहले मैच में हारी भारतीय हॉकी टीम

मेड्रिड| स्पेन के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के शिविर के पहले अभ्यास मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है। भारत के लिए इकलौता गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया।

मेजबान टीम शुरू से ही भारतीय टीम पर हावी और 10वें मिनट में जावी लेओनार्ट ने गोल कर भारत के ऊपर दवाब बना दिया। हालांकि रुपिंदर ने दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी कराई।

दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में स्पेन ने एक और गोल कर बढ़त ले ली। पाउ क्वेमाडा ने स्पेन के लिए गोल किया। तीसरे क्वार्टर में लेओनार्ट ने 31वें और क्वेमाडा ने 42वें मिनट में गोल कर मेजबानों की जीत लगभग पक्की कर दी।  अंतिम क्वार्टर में भारत की कोशिश गोल करने की थी, लेकिन वह रक्षात्मक खेल के कारण गोल नहीं कर पाई। भारत और स्पेन का दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को होगा।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending