Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिनेता डस्टिन डायमंड गिरफ्तार

Published

on

Loading

अभिनेता डस्टिन डायमंड को एक युवकअभिनेता को चाकू घोंपने के आरोप में विस्कॉन्सिन में गिरफ्तार कर लिया गया है। डस्टिन, 1990 के दशक में टीवी शो ‘सेव्ड बाई द बेल’ में स्क्रीच की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, ओजौकी काउंटी शेरिफ ने कहा कि 37 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार तड़के उनके कब्जे से चाकू मिलने और गुप्त तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेता ने क्रिसमस की देर शाम एक युवक से झगड़ा होने के बाद उसे कथित तौर पर चाकू घोंप दिया था, और उसके बाद वह मयखाने से बाहर चले गए थे। मयखाने के मालिक ने बताया कि वे लोग डायमंड की तस्वीरें ले रहे थे, इसीलिए झगड़ा हुआ था।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति के कंधे के नीचे आधा इंच का घाव हो गया है, और वह काफी लहूलुहान भी हुआ है।

पुलिस ने अभिनेता और उसकी प्रेमिका को उनकी गाड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

डायमंड का कहना है कि उन्होंने यह सब आत्मरक्षा के लिए किया। उन्होंने कहा कि मयखाने में उनपर और उनकी प्रेमिका पर हमला किया गया। वह शुक्रवार सुबह अदालत में पेश हुए और उन्हें 10,000 डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी गई।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending