Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

49 के हुए सलमान, बधाइयों का तांता

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शनिवार को 49 साल के हो गए। प्रीती जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नाडीज सहित हिन्दी सिने जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। बताया जाता है कि सलमान ने शुक्रवार रात को पन्वेल स्थित अपने फार्महाउस पर हिन्दी सिने जगत के कुछ जाने-माने चेहरों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिनमें फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल रहे।

उन्होंने अपने जन्मदिन के केक की एक फोटो शनिवार सुबह ट्विटर पर साझा की, जिस पर ‘हैपी बर्थडे भाई’ लिखा है।

फिल्मी हस्तियों ने इस ‘दबंग’ स्टार को ट्विटर पर भी बधाई दी।

प्रीती : सलमान आपको जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारार प्यार, सफलता, अच्छा स्वास्थ्य दे।

सोनाक्षी : जन्मदिन की बधाई सलमान। आप बेहतरीन हैं।

जैकलीन : यह सभी के लिए सुखद दिन है। जन्मदिन की बधाई सलमान।

बिपाशा बसु : सलमान को जन्मदिन की बधाई। आपको ढेर सारा प्यार और खुशहाली मिले।

निखिल द्विवेदी : आपको जन्मदिन की बधाई सलमान। आप सबसे अलग हैं।

सोफी चौधरी : सदाबहार सलमान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending