Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवाह बंधन में बंधे अभिनेता अनूप मेनन

Published

on

Loading

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता, पटकथा लेखक व गीतकार अनूप मेनन विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लंबे समय से अपनी दोस्त रही शेमा एलेक्जेंडर से शनिवार सुबह शादी की। अनूप ने अपनी शादी के बारे में फेसबुक पेज पर घोषणा की। उन्होंने लिखा, “लंबे समय से अपनी मित्र शेमा एलेक्जेंडर से मैंने शनिवार सुबह 7.30 बजे अपने घर में शादी की। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।”

शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे। मेनन ने टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2002 में उन्होंने बड़े पर्दे पर शुरुआत की। अब तक उन्होंने 59 फिल्मों में अभिनय किया है। इस साल उनकी चार फिल्में प्रदर्शित हुई हैं।

एलेक्जेंडर की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति का आठ साल पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending