Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीएम की सलाह, रक्षाबंधन करीब आ रहा है बुआ से माफी मांगे भाजपा

Published

on

रक्षाबंधन, बुआ से माफी मांगे भाजपा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, राजनैतिक रस्‍साकशी

Loading

रक्षाबंधन, बुआ से माफी मांगे भाजपा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, राजनैतिक रस्‍साकशी

akhilesh yadav

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा तथा भाजपा के बीच चल रही राजनैतिक रस्‍साकशी पर आज जमकर चुटकी ली। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों को अब बुआ से माफी मांग लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के वैज्ञानिकों के साथ शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और बसपा के लोगों को सीख दी।

कम से कम यह तो सोचना ही होगा कि अब रक्षाबंधन करीब आ रहा है। इसलिए ही सही बुआ से माफी मांग कर भाजपा वाले सही राह पकड़ लें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भी अब बुआ बोल दो। जल्दी ही रक्षाबंधन आ रहा है। अगर बुआ सत्ता में आ गई तो उनसे मिलने के लिए अंदर आने पर बाहर ही चप्पल उतारकर आना पड़ेगा।

अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून अपना काम करेगा। कानून किसी को भी नहीं छोड़ेगा, चाहे गलती भाजपा की यो या फिर बसपा के नेताओं की। किसी भी मंच से ऐसी अभद्रता हैरान करने वाली है।

उत्तर प्रदेश में मंच से गाली देने के मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी नेताओं ने ज्यादा गंदी गालियां दी हैं। सीएम ने कहा कि यह सही है कि दयाशंकर सिंह ने जो बोला था वह तो गलत था, लेकिन एक गलती के बाद दूसरा भी उससे बड़ी गलती करे तो यह जरा भी शोभनीय नही है।

अदब के शहर लखनऊ में बसपा के नेताओं ने मंच से क्या बोला यह किसी से भी छुपा नहीं है। बसपा के नेताओं ने मंच से अभद्र भाषा बोली। उन्होंने कहा कि जो भी लोग बसपा से बाहर आ रहे है, वह पैसे से टिकट मिलने का आरोप लगा रहे हैं। अब सत्यता क्या है, यह तो समय आने पर पता चलेगा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending