Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म महोत्सव शुरू

Published

on

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म महोत्सव शुरू

Loading

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म महोत्सव शुरू

गुवाहाटी| ब्रह्मपुत्र घाटी फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण शुक्रवार से शुरू किया गया। यह पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति को पुष्पांजलि अर्पित करता है। बयान के मुताबिक, तीन दिवसीय उत्सव में मणिपुर, असम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों की छह लघु फिल्में और छह पूर्ण लंबाई वाली फिल्में प्रस्तुत की जाएंगी। यह कार्यक्रम तत्व क्रिएशन द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एक छत के नीचे सभी फिल्म निर्देशक उपस्थित होंगे, इसके चलते फिल्मकार प्रकाश झा और इम्तियाज अली के साथ विशेष सत्र आयोजित होगा। वहीं निर्देशक रीमा कागती, ऋतेश शाह और प्रोडक्शन डिजाइनर वंदना कटारिया के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी।

इस पहल से आयोजकों का उद्देश्य फिल्म निर्माण के लिए पूर्वोत्तर को बढ़ावा देना है।तत्व क्रिएशन की प्रबंधक और महोत्सव की निदेशक तनुश्री हजारिका इस साल भी महोत्सव को लेकर सकारात्मक हैं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending