प्रादेशिक
असम जनसंहार पेशावर हमले जैसा : ममता
कोलकाता| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में हुए उग्रवादी हमले की निंदा करते हुए इसकी तुलना पेशावर के स्कूल जनसंहार से की और उन्होंने हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में शरण लेने वाले लोगों के प्रति समर्थन जताया। राज्य के अलीपुरद्वार में एक राहत शिविर का दौरा करने जाते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि शरण लेने वाले एक हजार से अधिक लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।
ममता ने मीडिया से कहा, “जरूरत की इस घड़ी में मैं यहां उनके साथ खड़ी हूं। यह समय राजनीति में उलझने का नहीं है, बल्कि घटना की निंदा करने का है। यह घटना पेशावर में हुए जनसंहार से कम नहीं है।” उन्होंने कहा, “यह वीभत्स घटना है, जिसकी निंदा के लिए केवल शब्द ही काफी नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “एक हजार से अधिक लोग यहां आ चुके हैं और लोगों का आना जारी है। प्रशासन उनकी हरसंभव मदद कर रहा है। इस भीषण ठंड में अगर लोग उनकी सहायता के लिए आगे आते हैं, तो यह खुशी की बात होगी।”
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी