Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब विस्फोट मामले में 19 गिरफ्तार

Published

on

सऊदी अरब विस्फोट मामले में 19 गिरफ्तार

Loading

सऊदी अरब विस्फोट मामले में 19 गिरफ्तार

रियाद| सऊदी अरब प्रशासन ने मदीना और कातिफ में हुए विस्फोटों के संदर्भ में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सऊदी अरब के सात और पाकिस्तान के 12 नागरिक हैं। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार को जेद्दा के अस्पताल की पार्किं ग में स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया। इस घटना में हमलावर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।

मदीना में भी पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद के पास विस्फोट हुआ, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

कातिफ शहर में शिया समुदाय के लोग रहते हैं। यहां शिया मस्जिद के पास दो बम विस्फोट हुए। इस हमले में सिर्फ हमलावर ही मारा गया।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा कि मदीना विस्फोट के आत्मघाती हमलावर की उम्र 26 वर्ष है। वह सऊदी नागरिक था। इससे पहले उसे मादक पदार्थो से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मंत्रालय ने कातिफ हमले के संबंध में तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending