Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रबी फसलों का रकबा 530 लाख हेक्टेयर हुआ

Published

on

Loading

नई दिल्ली| इस वर्ष अब तक रबी फसलों का कुल रकबा (बुवाई क्षेत्र) बढ़कर 530.22 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि गेहूं का बुवाई क्षेत्र इस दौरान 279.6 लाख हेक्टेयर रहा। वहीं मोटे अनाजों का रकबा इस दौरान 50.12 लाख हेक्टेयर आंका गया है। कृषि मंत्रालय के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रबी फसलों का कुल रकबा (बुवाई क्षेत्र) शुक्रवार को बढ़कर 530.22 लाख हेक्टेयर के स्तर को छू गया, जबकि पिछले साल यह रकबा 557.85 लाख हेक्टेयर था।

गेहूं का बुवाई क्षेत्र इस दौरान 279.6 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 286.90 लाख हेक्टेयर था। मोटे अनाजों का रकबा इस दौरान 50.12 लाख हेक्टेयर आंका गया, जबकि पिछले साल इनका कुल बुवाई क्षेत्र 54.99 लाख हेक्टेयर का था। चने का रकबा इस वर्ष 77.81 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 90.66 लाख हेक्टेयर था। इसी तरह दलहनों का कुल रकबा इस वर्ष 124.16 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि बीते साल यह 134.72 लाख हेक्टेयर रहा था। तिलहनों का बुवाई क्षेत्र कुल मिलाकर 74.06 लाख हेक्टेयर आंका गया है, जबकि पिछले साल 79.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहनों की बुवाई हुई थी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending