Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में बदहाल सड़कों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजें, ये दुरूस्त होंगी

Published

on

बिहार में बदहाल सड़कों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजें, ये दुरूस्त होंगी

Loading

बिहार में बदहाल सड़कों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजें, ये दुरूस्त होंगीपटना| बिहार में अगर आपके आसपास बदहाल सड़कें हैं, तो ज्यादा चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। बस व्हाट्सएप पर बदहाल सड़कों की तस्वीरें भेजिए, जिसके बाद ये दुरुस्त हो जाएंगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए यह अनोखी पहल की है।

सोशल साइटों पर सक्रिय रहने वाले तेजस्वी ने इसके लिए एक नंबर भी जारी कर दिया है। अगर आपके आसपास की सड़क खराब है तो एक तस्वीर खींचिए और व्हाट्सएप नंबर 9470001346 पर भेज दीजिए। बदहाल सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।

बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया है। सड़कों की मरम्मत को लेकर पथ निर्माण विभाग ने टोल फ्री नंबर के बाद व्हाट्सअप नंबर जारी किया है। सड़कों की बदहाल स्थिति की शिकायत दर्ज होने के बाद तत्काल इस पर कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत के बाद भी अगर अधिकारी सड़क की समस्या दूर नहीं करेंगे तो उनपर भी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी ने बताया कि पहले लोग जब सड़कों की शिकायत करते थे तो इंजीनियरों को बताया जाता था। इसके बाद इंजीनियरों की बात को रिपोर्ट मान लिया जाता था। कई बार ऐसा होता था कि सड़क ठीक नहीं है और इंजीनियर उसे ठीक बता दिया करते थे। अब विभाग के पास सड़क की फोटो उपलब्ध होगी तो उसे ठीक करवाने में आसानी होगी।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending