Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ताजमहल का ऑनलाइन टिकट शनिवार से

Published

on

Loading

आगरा| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के अनुसार, ताजमहल के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शनिवार से शुरू होगी। बारकोड स्क्रीनिंग और ब्रॉडबैंड कनेक्शन के इंतजाम ताज महल के प्रवेश द्वार पर किए गए हैं। इस बाबत आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में होने की संभावना है। आईसीआरटीसी और एएसआई ने पर्यटकों के लिए ताज महल और हुमायूं के मकबरे की एक वेबसाइट लांच की है। पर्यटक आस्क.आईआरसीटीसी डॉट कॉ पर टिकट बुक करा सकते हैं। आगरा के पर्यटन उद्योग ने ई-टिकटिंग सुविधा शुरू किए जाने का स्वागत किया है।

ब्रज मंडल हैरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा, “टिकट विंडो पर इंतजार करने के चक्कर में पर्यटकों का बहुत समय बर्बाद होता है। एएसआई प्यार की 17वीं सदी की इस निशानी से पर्यटकों का दबाव कम करने के लिए दैनिक पर्यटक संख्या तय करने में सक्षम होगा।” इस साल 60 लाख से अधिक पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे हैं। इसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending