उत्तराखंड
पुनर्निर्माण के इंतजार में केदारघाटी के टूटे झूला पुल
देहरादून/रुद्रप्रयाग। आपदा के जख्म आज भी केदारघाटी में हरे के हरे हैं। इलाके में 18 झूला पुल थे जो आपदा की भेंट तो चढ़े पर अभी तक दोबारा नहीं बन पाए, इसमें प्रशासन की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। केदारनाथ त्रासदी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच पुनर्निर्माण कार्यों के नाम कई काम हुए हैं।
लेकिन जमीनी हकीकत देखें तो आज भी सबकुछ सिफर दिखता है। मंदाकिनी घाटी में आज भी कई जगहों पर झूला पुलों का निर्माण नहीं हो पाया है।
समस्या जस की तस बनी हुई है। जैसे ही बरसाती मौसम शुरू होता है, वैसे ही यहां का जनमानस इन तारों पर निर्भर होना शुरू हो जाता है, जिसमें मौत रूपी दानव देखा जा सकता है।
हर रोज हजारों की आबादी मंदाकिनी नदी पार करती है, लेकिन झूला पुलों का निर्माण न होने से लोगों को ट्रालियों का सहारा लेना पड़ता है।
प्रशासन ने जो अस्थाई पुल मंदाकनी नदी पर लगाए थे मानसून के आते ही वो तेज बहाव में बह गए, जबकि कुछ विभाग द्वारा हटा दिए गए।
झूला पुलों के निर्माण में हो रही देरी के पीछे सीधे तौर से संबंधित विभाग जिम्मेदार है। अभी तक झूला पुलों का दस फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हुआ है।
जो ट्रालियां संचालित की जा रही हैं, उनकी स्थिति भी बदहाल है। खुद ट्राली संचालकों का कहना है कि जनता बेहद परेशान रहती है, विभागीय अधिकारी सुनने को राजी नहीं हैं।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी