Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया सेना ने बोको हराम के 10 आतंकवादियों को मार गिराया

Published

on

नाइजीरिया, बोको हराम, 10 आतंकवादियों को मार गिराया, अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र बोर्नो

Loading

नाइजीरिया, बोको हराम, 10 आतंकवादियों को मार गिराया, अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र बोर्नो

boko haram

लागोस। नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र बोर्नो में सक्रिय सेना ने गामबोरू-नगाला सीमा पर बोको हराम के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना के ऑपरेशन लाफिया डोले के कमांडर मेजर जनरल लकी इराबोर ने माइदुगुरी में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेना को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपने अभियानों में रिकॉर्ड सफलता मिली है।

कमांडर का कहना है कि आतंकवादी से बरामद सामानों में छह एके47 कारतूस, 7.62 एमएम विशेष गोला बारूद, डेटोनेशन कॉर्ड का बंडल और विस्फोटक बनाने की एक बुकलेट शामिल हैं।

इराबोर ने कहा कि सेनाओं ने काला बाल्गे क्षेत्र में गश्ती के दौरान बोको हराम के एक संदिग्ध को गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि सेना ने दो महिलाओं, दो किशोरियों और तीन बच्चों को भी बचाया है।

सेना प्रमुख का कहना है कि इस अभियान में एक बच्चा घायल हुआ है, जिसका सैन्य चिकित्सा केंद्र में इलाज कराया जा रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending