Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जनवरी 2015 में भारत में प्रदर्शित होगी ‘अनब्रोकन

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारत में अगले साल सबसे पहले हॉलीवुड फिल्म ‘अनब्रोकन’ रिलीज होगी। अभिनेत्री एंजेलिना जोली निर्देशित यह फिल्म दो जनवरी को रिलीज होगी। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म नए साल में भारत में प्रदर्शित होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म होगी।

यह फिल्म एक ओलंपिक खिलाड़ी के योद्धा बनने और बाद में उसके जीवन में आने वाले बदलावों से संबंधित है।

इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन एंजेलिना ने किया है, जिसमें मुख्य भूमिकाएं जैक ओ’कोनेल, तकमिसा इशिहारा और डॉम्हनॉल ग्लीसन ने निभाई हैं।

यह लॉरा हिलेनब्रांड की 2010 की किताब ‘अनब्रोकन : अ वर्ल्ड वार 2 स्टोरी ऑफ सरवाइवल रिसिलिएंस एंड रिडेम्पशन’ पर आधारित है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending