Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान

Published

on

उप्र : विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान जारी

Loading

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहे हैं। विधान परिषद की इन 13 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों ने जबरदस्त लॉबिंग की, जिसके लिए विधायकों को गुरुवार को शानदार रात्रिभोज दिया गया।सत्तारूढ़ सपा ने बलराम यादव, जगजीवन प्रसाद, कमलेश पाठक, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, राम सुंदर दास निषद, रणविजय सिंह और शत्रुघ्न प्रकाश को चुनावी मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अतर सिंह राव, सुरेश कश्यप और दिनेश चंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने दीपक सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भूपेंद्र सिह व दया शंकर सिंह पर चुनावी दांव खेला है।सपा को अपने आठ उम्मीदवारों के लिए 232 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि इनमें से कई विधायक पार्टी लाइन से बाहर जाकर ‘क्रॉस वोटिंग’ कर सकते हैं।

सपा ने इस तरह की आशंकाओं के बीच गुरुवार को विधायकों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव स्वयं सक्रिय रूप से मेजबानी की।बसपा ने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी के 80 विधायक हैं, जबकि उसे सात अतिरिक्त विधायकों की जरूरत है।भाजपा के 41 विधायक हैं, जिससे उसके केवल एक उम्मीदवार की जीत हो सकती है, लेकिन उसने एक अन्य उम्मीदवार खड़ा किया है। उसकी नजर अपना दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और एक निर्दलीय विधायक के साथ-साथ कुछ अन्य विधायकों द्वारा पार्टी लाइन से बाहर जाकर मतदान करने पर है।कांग्रेस को अपने एकमात्र उम्मदीवार के जीत की उम्मीद है। उसके विधानसभा में 29 विधायक हैं।राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने फैसला किया है कि उसके आठ में से चार विधायक कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे, जबकि बाकी सपा के उम्मीदवारों को समर्थन देंगे।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending