हेल्थ
आत्महत्या की प्रवृत्ति वाले किशोरों में हृदय रोग का गंभीर खतरा
न्यूयॉर्क| जो किशोर आत्महत्या की कोशिश करते हैं, उनमें उनके जीवन के 20वें दशक में हृदय रोग होने का खतरा काफी अधिक होता है। एक नए शोध से यह जानकारी मिली है। इस शोध के निष्कर्षो से पता चला है कि उन युवा पुरुषों का रक्तचाप अधिक होता है और उनमें सिस्मेटिक लो-ग्रेड इनफ्लामेशन पाया जाता है, जिन्होंने अपनी किशोरावस्था में आत्महत्या की कोशिश की थी।
वहीं, दूसरी तरफ अगर किसी किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की हो तो आगे चलकर युवावस्था में उसके मोटापे से ग्रसित होने की संभावना ज्यादा है। अमेरिका युनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना के अस्सिटेंट प्रोफेसर और मुख्य शोधार्थी लिली शानाहन का कहना है, “किशोरों में आत्महत्या की कोशिश को आमतौर पर मानसिक स्वास्थ्य समस्या माना जाता है, लेकिन यह युवा होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत है।”
यह शोध अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। साथ ही यह अलग-अलग शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर के लोगों के बीच पाया गया है। शानाहन बताती हैं, “किशोरों में आत्महत्या की प्रवृत्ति किशोरियों के मुकाबले अधिक होती है, जिन्हें यह बाद में जाकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत देता है।”इसके अलावा पिछले शोधों में पाया गया था कि आत्महत्या की प्रवृत्ति वाले किशोरों में आगे चलकर सामाजिक अलगाव, अस्वास्थ्यकर आदतें, शिक्षा और नौकरी में कम उपलब्धियां हासिल होती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन सब के अलावा उनके शोध से पता चला है कि आगे चलकर उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा होता है।
लाइफ स्टाइल
हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, सही खानपान व व्यायाम है जरूरी
नई दिल्ली। आजकल हमें लगभग रोज ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें बाहर से दिखने वाले एक स्वस्थ इंसान को अचानक हार्ट अटैक आता है और तुरंत ही उसकी मौत हो जाती है। ऐसा वीडियो देखकर लोग डर रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप हार्ट की बीमारी से दूर रह सकते हैं।
खानपान
गेहूं की रोटी की जगह बाजरा, ज्वार या रागी अथवा इनका आटा मिलाकर बनाई रोटी खाएं।
आम, केला, चीकू जैसे ज्यादा मीठे फल कम खाएं। इनके बजाय पपीता, कीवी, संतरा जैसे कम मीठे फल खाएं।
तली और मीठी चीजें जितना कम कर दें, उतना बेहतर है।
जितनी भूख से उससे 20 फीसदी कम खाएं और हर 15 दिन में वजन चेक करते रहें।
व्यायाम
सप्ताह में पांच दिन 45 मिनट तक कसरत करें। वॉकिंग भी करते हैं तो असर दिखता है।
दिल की बीमारियों की एक बड़ी वजह मोटापा है। वजन जितना बढ़ेगा और हृदय रोगों का खतरा उतना ज्यादा रहेगा।
फिटनेस को इस स्तर पर लाने का प्रयास करें कि सीधे खड़े होने पर जब आप नीचे नजरें करें तो बेल्ट का बक्कल दिखे।
अगर एक से डेढ़ किलोमीटर जाना है तो पैदल जाएं।
7 घंटे की नींद जरूरी
रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें। जल्दी सोने और जल्द उठने का रूटीन बनाएं।
रात 10 से सुबह 6 बजे तक सोने का सही समय है। इससे शरीर नाइट साइकिल में बेहतर आराम कर सकेगा।
तनाव लेने से बचें, इसका सीधा असर दिमाग और दिल पर होता है।
धूम्रपान पूरी तरह छोड़ दें
लगातार धूम्रपान करने से उसका धुआं धमनियों की लाइनिंग को कमजोर करता है।
इससे धमनियों में वसा के जमा होने की आशंका और भी बढ़ जाती है।
इसी तरह अल्कोहल से दूरी बना लेते हैं तो हार्ट हेल्दी रहेगा।
कौन सा टेस्ट कराएं
30 साल की उम्र पार करते ही शुगर, लीवर, किडनी और ईसीजी जांच करानी चाहिए.
अगर आप जिम या वर्कआउट करते हैं तो अपना हार्ट और कार्डियक चेकअप जरूर कराएं.
40 साल की उम्र के बाद स्ट्रेस टेस्ट कराएं.
ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) भी जरूरी है.
स्मोकर्स, डायबिटिक और मोटापे के शिकार लोगों को स्ट्रेस टेस्ट कराना चाहिए.
heart attack, heart attack symptoms, Follow these measures to avoid heart attack, proper diet necessary to avoid heart attack, how to to avoid heart attack,
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी मात्र सूचना के उद्देश्य से है न कि कोई डाक्टरी सलाह. सटीक जानकारी के लिए सम्बंधित विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें.
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार