Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोना सिंह ‘जस्सी जैसी कोई नहीं 2’ के लिए उत्साहित!

Published

on

मोना सिंह 'जस्सी जैसी कोई नहीं 2' के लिए उत्साहित

Loading

मोना सिंह 'जस्सी जैसी कोई नहीं 2' के लिए उत्साहित

नई दिल्ली| वर्ष 2003 के धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में अपने किरदार के लिए लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री मोना सिंह ने कहा कि अगर इस शो का दूसरा हिस्सा बनता है तो वह निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनेंगी। यह पूछे जाने पर कि अगर ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ दोबारा बनता है तो क्या वह इसमें काम करना पसंद करेंगी? इस पर मोना ने आईएएनएस से कहा, “बिल्कुल, मुझे यह शो बहुत पसंद है। इस शो ने मुझे वह सब दिया, जो मैं चाहती थी। अगर इसका दूसरा संस्करण बनता है तो मैं निश्चित रूप से इसमें काम करूंगी।”

अभिनेत्री (34) ने कहा कि यह समय हर तरह के शो के लिए है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह समय हर तरह के शो के लिए है। जैसे ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ये पहले की बात थी। मुझे नहीं पता कि अब इस तरह के शो कितने पसंद किए जाएंगे।”

मोना कलर्स चैनल के आगामी धारावाहिक ‘कवच : काली शक्तियों से’ में नजर आएंगी। इसका प्रसारण 11 जून से होगा।

इसमें विवेक दहिया और महक चहल जैसे टेलीविजन सितारे भी दिखाई देंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending