Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शी का विज्ञान-प्रौद्योगिकी पर जोर

Published

on

शी का विज्ञान-प्रौद्योगिकी पर जोर

Loading

शी का विज्ञान-प्रौद्योगिकी पर जोर

बीजिग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) क्षेत्र में कार्यरत लोगों से अधिक आत्मविश्वास तथा दृढ़ता के साथ चीन को नवाचार आधारित विकास का अगुवा बनाने की अपील की। 

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति के महासचिव शी ने यह टिप्पणी 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2011-2015) के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों पर बीजिंग में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान की।

यह प्रदर्शनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए चीनी संघ की 9वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समापन समारोह के एक दिन बाद आयोजित की गई।

इस दौरान 10 प्रदर्शनी क्षेत्रों में 800 से अधिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया, जो पिछले पांच सालों में चीन की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उपलब्धियों के बेहतरीन नमूने हैं। इनमें इंटेलीजेंट ड्राइविंग, गहरे समुद्र में गोताखोरी, रोबोट सर्जन, तियान्हे-2 सुपर कंप्यूटर और बैदू नेविगेशन प्रणाली शामिल थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending