Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के मंत्री खडसे का इस्तीफा

Published

on

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे का इस्तीफा

Loading

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे का इस्तीफामुंबई| भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खडसे ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया। खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और कई विभागों से संबंधित कागजात उन्हें सौंप दिए, जिनमें राजस्व एवं अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित दस्तावेज भी शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस मुद्दे पर उन्हें विस्तृत जानकारी सौंपी। इसके बाद फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की।

खडके पिछले कुछ सप्ताह से विवादों में हैं। भ्रष्टाचार मामलों में वह सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना सहित कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आलोचना झेल रहे हैं।

हालांकि, खडसे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने की प्रतिबद्धता जताई है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending