Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र के घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत

Published

on

मप्र के घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत

Loading

मप्र के घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत

बैतूल| मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मंगल सिंह धुर्वे ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह उईके को 13 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दे दी। इस तरह घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मंगल सिंह धुर्वे के 13 हजार 182 वोटों के अंतर से जीतने की घोषणा कर दी हैं। भाजपा उम्मीदवार धुर्वे को 82 हजार 304 और कांग्रेस उम्मीवार उईके को 69 हजार 12 वोट मिले है। मतगणना 17 दौर में पूरी हुई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे विवेकानंद हॉल में मतदान शुरू हुआ। पहले दो दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा के उम्मीदवार धुर्वे ने तीसरे दौर से जो बढ़त हासिल की वह लगातार जारी रही। 16वां दौर पूरा होने तक वे 13 हजार वोटों के अंतर से आगे बने हुए थे।

घोड़ाडोंगरी के उपचुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस के प्रताप सिंह उईके के बीच था। 30 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतगणना का कार्य 17 दौर में पूरा हुआ।

निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पांचवें दौर तक भाजपा उम्मीदवार धुर्वे ने कुल 5,406 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं। भाजपा उम्मीदवार को 16 हजार 54 और कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार 648 वोट मिले हैं। वहीं 14वें दौर में यह अंतर बढ़कर 11 हजार 822 का हो गया था।

वर्ष 2013 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा के सज्जन सिह उईके विजयी हुए थे। उनके निधन के चलते यहां उपचुनाव हुआ।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending