Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ढिशूम’ का ट्रेलर मारधाड़ से भरपूर

Published

on

'ढिशूम' का ट्रेलर मारधाड़ से भरपूर

Loading

'ढिशूम' का ट्रेलर मारधाड़ से भरपूर

मुंबई| रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ढिशूम’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज अभिनीत फिल्म का ट्रेलर दमदार और मारधाड़ से भरपूर है।

वरुण ने बुधवार को अपने ट्विटर पर ट्रेलर का यूट्यूब लिंक साझा किया।

फिल्म का ट्रेलर भारतीय बल्लेबाज के साथ क्रिकेट पिच के साथ शुरू होता है। इसमें जॉन विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एजेंट कबीर शेरगिल की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर करीब तीन मिनट का है।

बॉलीवुड में इस फिल्म से वापसी कर रहे अक्षय खन्ना नाकरात्मक भूमिका में हैं।

फिल्म का ट्रेलर पीवीआर की 550 स्क्रींस पर दिखाया गया।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित फिल्म में साकिब सलीम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

यह फिल्म 2013 की मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ की रीमेक है, जो 29 जुलाई को रिलीज होगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending