Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सिद्धार्थ के ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक

Published

on

सिद्धार्थ के ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक

Loading

सिद्धार्थ के ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक

मुंबई| अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 30 लाख हो गई है। अभिनेता ने प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सिद्धार्थ ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “30 लाख प्रशंसक होने से अच्छा महसूस कर रहा हूं। ट्विटर पर प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद।”

फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, यहां वह प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करते हैं।

अभिनेता को हाल में फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित है। इसमें कैटरीना कैफ भी प्रमुख भूमिका में हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending