Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश कर सकता है विपक्ष : अखिलेश

Published

on

चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश कर सकता है विपक्ष : अखिलेश

Loading

चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश कर सकता है विपक्ष : अखिलेश

बदायूं| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को बदनाम करने के लिए चुनाव से पहले विरोधी ताकतें साजिश कर सकती हैं। जनता को ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। बदायूं में एक सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने हमेशा दिलों को जोड़ने का काम किया है। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास को रफ्तार दी है और स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाई है।

उन्होंने कहा कि 108-102 नम्बर पर डायल करने पर एंबुलेंस सेवा गरीबों को उपलब्ध करा कर न जाने कितने लोगों की जिंदगी बचाई गई है। सड़कें, पुल और एक्सप्रेस-वे के निर्माण हुए हैं। प्रतिकूल परिस्थिति में भी हजारों नौजवानों को नौकिरयां दी गई हैं।

अखिलेश ने कहा कि जनता सपा सरकार पर भरोसा करती है, जिससे विरोधी ताकतें घबरा गई हैं और सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश कर रही हैं। बदायूं की एक घटना को लेकर विरोधियों ने दुष्प्रचार किया था और सच्चाई बाद में कुछ और ही निकली थी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सांप्रदायिक सौहार्द, गांव-गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं सबके हितों की बात कर करते हैं। जनता ने उप्र में ऐसी सरकार भी देखी है जो सिर्फ नीले पत्थर लगाती थी। अच्छे दिनों का वादा कर केन्द्र में एक सरकार आ गई है। दो साल हो गए, मगर देश में किसी के लिए भी अच्छे दिन नहीं आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पेंशन देकर सरकार ने गरीबों का साथ निभाया है। कामधेनु योजना लाकर प्रदेश में दुग्ध क्रांति की नींव रखी है।

अखिलेश ने चुनौती देते हुए कहा कि जनता हमारे साथ है और विरोधी ताकतें कुछ भी कर लें, उप्र में फि र सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending