प्रादेशिक
पीछा किए जाने से परेशान लड़की ने की खुदकुशी

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में एक लड़के द्वारा बार-बार पीछा किए जाने से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उत्तम नगर स्थित अपने आवास पर लड़की की मां ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बुधवार रात पंखे से लटका पाया।
लड़की के परिजनों की शिकायत है कि उसी स्कूल का एक छात्र उनकी बेटी का पीछा करता था, जिससे वह बेहद परेशान थी। छात्र ऊपरी कक्षा का है।
पुलिस ने कहा कि वह आरोपों के सत्यता की जांच कर रही है।
प्रादेशिक
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। 13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को बाबू के.डी.सिंह स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कुंग फू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. सुधीर.एम. बोबड़े और खेल निदेशक डा. आर.पी.सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
यह जानकारी भारतीय कुंग फू फेडरेशन की महासचिव मंजू त्रिपाठी ने देते हुए कहा कि आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 500 कुंग फू खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर भारतीय कुंग फू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. सुधीर.एम. बोबड़े ने कहा कि आज इस खेल की समाज को आवश्यकता है, खास तौर से हमारी बहन-बेटियों को आत्मा रक्षा की इस कला को जरूर सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस खेल का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए। सरकार सभी बच्चों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिलाए।
इस अवसर पर खेल निदेशक डा. आर.पी. सिंह ने कहा कि मार्शल आर्ट्स यानी कुंग फू खेल स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और अनुशासित भारत तथा अनुशासित नागरिक तैयार कर सकता है।
आज अधिकतर युवा पीढ़ी खेलों से दूर होती जा रही है। खेलों के बजाय मोबाइल में लगकर अपना जीवन अंधकार में कर रहे है। महिला सशक्तिकरण के लिए ही यह खेल बहुत ही आवश्यक है। इस खेल के जरिए अपनी आत्मा रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल को हर नागरिक को सीखना चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय कुंग फू संघ के उपाध्यक्ष डा. चंद्र सेन वर्मा, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, उपनिदेशक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, जे.पी. शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में जनता मौजूद थी।
-
प्रादेशिक1 day ago
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शुभारम्भ
-
मनोरंजन2 days ago
‘पानीपत’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, पहले वीकेंड का कलेक्शन रहा बेहद खराब
-
नेशनल2 days ago
Breaking: लोकसभा में पेश नागरिक संशोधन बिल, पक्ष में पड़े 293 वोट
-
प्रादेशिक2 days ago
कर्नाटक उपचुनावः बीजेपी 11 सीटों पर आगे, कांग्रेस का बुरा हाल
-
प्रादेशिक2 days ago
हैदराबाद एनकाउंटर केस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
-
उत्तराखंड1 day ago
उत्तराखंड के लाल का कमाल, हवा से चलने वाली बाइक बनाकर रचा इतिहास
-
मनोरंजन2 days ago
बॉक्स ऑफिस पर ‘पति पत्नी और वो’ का धमाल, तीसरे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
-
उत्तराखंड15 hours ago
विश्व मानवाधिकार दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का खास संदेश