Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने अंतरिक्ष यान के लांच पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

Published

on

मोदी ने अंतरिक्ष यान के लांच पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

Loading

मोदी ने अंतरिक्ष यान के लांच पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिर से उपयोग में लाए जा सकने योग्य देश के प्रथम स्वदेशी प्रक्षेपण यान (आरएलवी) के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसका उद्देश्य उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाना और फिर वातावरण में लौट आना है।

मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देते हुए कहा, “भारत का पहला स्वदेशी प्रक्षेपण यान (आरएलवी) हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास का नतीजा है। उन्हें बधाई!”

उन्होंने लिखा, “जिस लगन और समर्पण के साथ हमारे वैज्ञानिकों और इसरो (भारत अंतरिक्ष एवं शोध संगठन) ने वर्षो से काम किया है, वह अपवाद और प्रेरित करने वाला है।”

यान के पृथ्वी पर लौटने के बाद इसरो के निदेशक देवी प्रसाद कार्णिक ने आईएएनएस को बताया, “हमने आरएलवी-टीडी मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसे सुबह सात बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending