Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बी ने कैंसर पीड़ित की इच्छा पूरी की

Published

on

बिग बी ने कैंसर पीड़ित की इच्छा पूरी की

Loading

बिग बी ने कैंसर पीड़ित की इच्छा पूरी की

मुंबई| बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कैंसर की एक मरीज का जन्मदिन मनाकर उसकी इच्छा पूरी की। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “कैंसर से पीड़ित एक युवती हार्दिका मुझसे मिलना चाहती थी। मैंने उसकी इच्छा पूरी की। वह सुंदर और शालीन है। उसे अपने साथ एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ता है।”

अमिताभ ने हार्दिका के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरों में वे साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं।

बिग बी ने लिखा, “दर्द का सामना करना सबसे तकलीफदेह होता है।”

उन्होंने साथ में लिखा, “लेकिन एक इच्छा पूरी हुई। उसकी जिंदगी के एक खास दिन के लिए एक मुस्कान- उसके जन्मदिन ने उस लम्हे को स्थाई बना दिया।”

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending