Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सिंहस्थ कुंभ से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Published

on

मेक्सिको में सड़क दुर्घटनाओं में 18 की मौत

Loading

सिंहस्थ कुंभ से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 घायलउज्जैन| मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में शामिल होकर रतलाम लौट रहे एक परिवार की कार शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर एक पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए गए हैं। बडनगर थाना प्रभारी गोपाल परमार ने आईएएनएस को बताया कि रतलाम निवासी एक परिवार शुक्रवार सुबह अपनी कार से सिंहस्थ कुंभ से लौट रहा था।

बड़नगर थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हेा गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं।

मृतकों में अभय मिश्रा, प्रभा देव, उषा डोंगरा, ड्राइवर फरीद व एक अन्य शामिल है। कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending