Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड बोल उठा, मेरी क्रिसमस!!!

Published

on

Loading

क्रिसमस के मौके पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर और नेहा शर्मा जैसी हस्तियों ने अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को ऑनलाइन शुभकामनाएं दीं। -अमिताभ बच्चन : शुभरात्रि। क्रिसमस और 2015 की चहलपहल है। हर चीज चमकदार और खूबसूरत है। यह भावना आगे बढ़ती है।

-अक्षय कुमार : सभी को मेरी क्रिसमस। आप इस साल किसी की जिंदगी का असली सैंटा क्लॉज बनें। अपनी कोशिशों से किसी और के चेहरे पर लाई मुस्कान देख आपको जो खुशी होती है, उतनी खुशी शायद किसी और चीज से नहीं होती।

-अनुपम खेर : सबको मेरी क्रिसमस। हमेशा खुश रहें।

-नेहा शर्मा : क्रिसमस की प्यारी-प्यारी बधाइयों के लिए आपका शुक्रिया। बहुत उत्साहित हूं।

-विवेक ओबरॉय : सभी को मेरी क्रिसमस। आशा करता हूं कि आपने जो मांगा है, वो सैंटा आपको दे।

-अभिषेक बच्चन : मैरी क्रिसमस।

-मंदिरा बेदी : प्यारे लोगों को क्रिसमस की बधाई।

-इलियाना डिक्रूज : मैं आपका क्रिसमस बढ़िया रहने की आशा करती हूं। सभी को क्रिसमस की बधाई और शुभरात्रि।

-अदिति राव हैदरी : मेरी क्रिसमस! और ज्यादा प्यार, आनंद और खुशियों का प्रसार करने के लिए अपने भीतर के सैंटा क्लॉज को प्रेरित कर रही हैं।

-जावेद जाफरी : आप सभी के लिए एक खुशहाल और शांतिपूर्ण क्रिसमस की कामना करता हूं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending