Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल : हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

Published

on

आईपीएल 9, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

Loading

आईपीएल 9, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL2016-Logo

विशाखापटनम| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में रविवार को वी.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम उससे एक स्थान पीछे है। दोनों ही टीमों ने किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

आईपीएल :9

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, अंबाती रायडू, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी और मिशेल मैकक्लानेघन।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, युवराज सिंह, केन विलियमसन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, आशीष नेहरा, मुस्तफिजुर रहमान, बरेंदर सरन और भुवनेश्वर कुमार।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending