Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल : पंजाब ने दिल्ली को दी 9 रनों से मात

Published

on

आईपीएल9, 9 रनों से मात, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, आईपीएल 9 का 36वां मैच

Loading

आईपीएल9, 9 रनों से मात, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, आईपीएल 9 का 36वां मैच

Kings XI Punjab v/s Delhi Daredevils

मोहाली| पहले अपने बल्लेबाजों और फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को रोमांचक मुकाबले में नौ रनों से हरा दिया। पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए लीग के 36वें मैच में पंजाब ने दिल्ली को जीतने के लिए 182 रनों का लक्ष्य को दिया था जिसे वह हासिल नहीं कर पाई और पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 52 रन क्विंटन डी काक ने बनाए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 30 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके जोड़ीदार संजू सैमसन अपने अर्धशतक में एक रन से चूक गए। उन्होंने अपनी 49 रनों की पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया।

आईपीएल : 9

पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज मारकस स्टोइनिस रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके। उनके अलावा संदीप शर्मा और केसी. करीअप्पा को एक-एक विकेट मिला। स्टोइनिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को डी काक और सैमसन ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 70 रनों की साझेदारी की। यह दोनों जब तक मैदान पर थे तब तक दिल्ली की जीत तय लग रही थी। डी काक, स्टोइनिस की गेंद पर पवेलियन लौटे।

इसके बाद करुण नायर (23) ने सैमसन का साथ दिया और स्कोर को 121 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर सैमसन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टेइनिस की गेंद पर मैक्सवेल के हाथों लपके गए। यहां से पंजाब के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और इसके बाद लगातार विकेट लेकर दिल्ली को जीत से महरूम रखा। नायर 134 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। टीम के खाते में सात रन ही जुडे थे कि सैम बिलिंग्स (6) भी पवेलियन लौट गए। दिल्ली की टीम संकट में थी और मैदान पर उसके दो तूफानी बल्लेबाज कार्लोस ब्राथवेट (12) और क्रिस मौरिस (नाबाद 17) थे।

टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की जरुरत थी। ब्राथवेट ने 18वां ओवर लेकर आए संदीप पर एक चौका और एक छक्का जड़ा, लेकिन वह इसी ओवर में एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर लपके गए। इस ओवर में कुल 12 रन आए। मोहित शर्मा ने 19वें ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। आखिरी ओवर में दिल्ली को 25 रनों की दरकार थी, लेकिन वह जरूरी रन नहीं बना सकी और मैच हार गई।इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने उम्दा बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए थे।

पंजाब की तरफ से रिद्धिमान साहा और स्टोइनिस दोनों ने 52-52 रनों की पारियां खेलीं। साहा ने अपनी पारी में 33 गेंदे खेलते हुए सात चौके, जबकि स्टोइनिस ने अपनी पारी में 44 गेंद खेलते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए। दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज क्रिस मौरिस रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिए। पंजाब को कप्तान मुरली विजय (25) और स्टोइनिस ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 45 रन जोड़े। क्रिस मौरिस ने विजय को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला एक रन बनाकर रन आउट हो गए। साहा ने स्टोइनिस का साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 106 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर स्टोइनिस जहीर खान का शिकार बने। साहा ने फिर ग्लेन मैक्सवेल के साथ मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़ टीम का स्कोर 152 तक पहुंचा दिया था। इसी स्कोर पर साहा और मैक्सवेल दोनों पवेलियन लौट गए। डेविड मिलर (नाबाद 11) और अक्षर पटेल (नाबाद 16) ने अंत में कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम को 181 के स्कोर तक पहुंचाया।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending