Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के लिए ‘ट्रैफिक’ की खास स्क्रीनिंग

Published

on

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के लिए 'ट्रैफिक' की खास स्क्रीनिंग

Loading

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के लिए 'ट्रैफिक' की खास स्क्रीनिंग

मुंबई| मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के लिए मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘ट्रैफिक’ की खास स्क्रीनिंग रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के सामान्य हवलदार की जीजिविषा और अपने कद-हक से ऊंचा जाकर एक जिंदगी बचाने की कहानी पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से अभिनेता और उनकी पूरी टीम ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के कार्यो को सम्मान दिया है।

‘ट्रैफिक’ फिल्म की टीम ने कई प्रचारक इवेंट में हिस्सा लेकर ट्रैफिक पुलिस के आम जनजीवन में दिए जाने वाले योगदान को दर्शकों के साथ साझा किया।

हाल ही में मनोज ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का दौरा किया और अधिकारियों को शुक्रिया अदा भी किया। इस फिल्म के जरिए ही अभिनेता ने जाना है कि ट्रैफिक पुलिस किन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाती है। सिनेमाघरों में छह मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मनोज के अलावा जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेड़ेकर हैं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending