Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नकारात्मक भूमिकाएं नहीं निभा सकती : सौम्या

Published

on

नकारात्मक भूमिकाएं नहीं निभा सकती : सौम्या

Loading

नकारात्मक भूमिकाएं नहीं निभा सकती : सौम्या

मुंबई| अभिनेत्री सौम्या सेठ ने टेलीविजन धारावाहिकों में अधिकतर सकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं और उनका कहना है कि वह नकारात्मक भूमिकाएं नहीं निभा सकती, क्योंकि उनके लिए यह बेहद मुश्किल काम है। सौम्या का यह भी कहना है कि उनका किसी को भी नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।

लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में 10 साल के लीप के बाद सौम्या को राजकुमारी कोर्वकी की भूमिका में देखा जाएगा। सौम्या ने आईएएनएस को बताया, “नकारात्मक भूमिका निभाना बहुत ही मुश्किल काम है और मैं यह नहीं कर सकती। यह केवल नकारात्मक भूमिका निभाने की बात नहीं है, बस मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती।”

उन्होंने आगे कहा, “सब कुछ ठीक है, लेकिन मुझे किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए न कहें। मैं तो मांसाहारी भोजन भी नहीं खाती।” ‘नव्या : नई धड़कनें नए सवाल’ और ‘ये है आशिकी’ में नजर आईं सौम्या ने इस शो में काम करने के अनुभव के बारे में बताया, “मुझे भारी गहने पहनने हैं और मेरी हिंदी बिल्कुल शुद्ध होनी चाहिए, लेकिन मुझे इन सब में आनंद आ रहा है।” सौम्या का कहना है कि यह किरदार उनके व्यक्तित्व से भी काफी मिलता-जुलता है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending